सुल्तानपुर : हीरो गांधी की शहादत को सपाइयों ने किया नमन, 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का लिया संकल्प
सुलतानपुर के बेलहरी रेवारी गांव में हीरो गांधी की 18वीं पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
सुलतानपुर, अचल वार्ता। जिले के बेलहरी रेवारी गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रणविजय यादव उर्फ ‘हीरो गांधी’ की 18वीं पुण्यतिथि भावुक वातावरण में मनाई। वर्ष 2008 में नेताजी मुलायम सिंह यादव की नजरबंदी के विरोध में जंतर-मंतर पर आत्मदाह करने वाले हीरो की शहादत को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतरौलिया विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि हीरो गांधी की कुर्बानी समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत है और यह बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में जनता अन्याय, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, जबकि किसान और युवा सबसे ज्यादा उपेक्षित हैं।
2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का आह्वान
विधायक संग्राम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही गरीब, किसान, नौजवान और पिछड़ों की सच्ची आवाज है।
सभा को सांसद राम भुआल निषाद, पूर्व विधायक अनूप संडा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने की।
जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल
पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे कार्यक्रम सामाजिक सरोकार का भी संदेश देता नजर आया।
- श्रवण शर्मा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0