2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील, रामज्ञान गुप्ता ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
हरदोई, अचल वार्ता। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने सर्कुलर रोड स्थित नगर के व्यापारियों, व्यापार सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। हर जिले में महिलाओं और बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं हो रही हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था और अपराध पर जीरो टॉलरेंस का दावा खोखला है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और उसकी राजनीति नफरत पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान और किसान सबसे बड़े संकट से गुजर रहे हैं। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दान पात्र से चढ़ावे की कथित चोरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो सरकार मंदिर के दान पात्र की सुरक्षा नहीं कर पाई, उससे पेपर लीक रोकने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है और अब युवाओं, छात्रों एवं नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले व्यापारी भी भाजपा सरकार में परेशान हैं। व्यापारियों के साथ आए दिन लूट, हत्या और अपहरण जैसी घटनाएं हो रही हैं। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून का भय दिखाकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को विकास के नाम पर केवल धोखा दिया है। किसान समय से डीएपी और यूरिया खाद न मिलने के कारण परेशान हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी खराब है। अस्पतालों में गरीबों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। मेडिकल कॉलेजों के नाम पर जिलों में केवल भवन खड़े हैं, जबकि पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, प्रोफेसर और तकनीकी स्टाफ नहीं है। इसके कारण मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं।
सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग निराश है। जनता अब सरकार की असलियत जान चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार और कथित भ्रष्टाचार की लगातार पोल खुल रही है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके शासन का अंत करेगी।
सपा व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और व्यापारी सभी परेशान हैं। पीडीए से भाजपा घबराई हुई है और उसकी साख लगातार गिर रही है। जनता का हर वर्ग परेशान है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करने के लिए संकल्पित है।
इस मौके पर धर्मेंद्र यादव दीपू, सोनू गुप्ता परसपुर, सोनू गुप्ता जिला सचिव, श्याम गुप्ता, अभय गुप्ता, रामू वर्मा, रामदत्त गुप्ता, विकाश गुप्ता, शुभम गुप्ता, लोकेंद्र यादव, दीपेश राठौर, दयाराम गुप्ता, हरिचंद पाल, रामू यादव, अभिषेक पाल, पवन यादव, नितेश यादव, असलम गाजी, संजीव गौतम, दशरथ सिंह यादव, दीपक यादव, बलराम यादव, सुरेश यादव, देशराज यादव, रामसेवक यादव, आलोक यादव, नारायण यादव, अखिलेश गौतम, शिवम गुप्ता, मोहित गुप्ता, राजाराम यादव, मोहित गौतम, मुकेश वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0