उन्नाव : बीघापुर के संदोही माता मंदिर के पावन प्रांगण में जगद्गुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने भक्तों को दिया आशीर्वाद

Jul 11, 2026 - 18:36
Jul 11, 2026 - 19:23
 0  2
उन्नाव : बीघापुर के संदोही माता मंदिर के पावन प्रांगण में जगद्गुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने भक्तों को दिया आशीर्वाद

भगवंत नगर/उन्नाव , अचल वार्ता । दिन शनिवार को बीघापुर के संदोही माता मंदिर के पावन प्रांगण में काशी के महान संत,अद्वैत वेदांत के विश्वविख्यात आचार्य,परमपूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के शुभ आगमन पर जनपद के बीघापुर में उनका दर्शन करने और उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त करने वालों की भीड़ रहींI वहीं इस पावन और ऐतिहासिक अवसर पर नेता श्रीनारायण पाल ने अपने समर्थकों सहित शंकराचार्य जी से भेंट की और सनातन धर्म की रक्षा, हमारी सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन तथा गौ-माता की रक्षा व सेवा हेतु अटूट संकल्प लिया। पूज्य महाराज जी का ओजस्वी मार्गदर्शन और आशीर्वाद देते हुए सनातन धर्म, संस्कृति और गौ-रक्षा का पावन संकल्प सहित सभी को समाज सेवा के मार्ग पर निरंतर बिना थके आगे बढ़ने की नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संदेश दिया l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0