उन्नाव : करौली शंकर महादेव का पुष्प फाउंडेशन के पुष्पेन्द्र सिंह ने ऊंचगाँव कस्बे में किया स्वागत
भगवंत नगर/उन्नाव, अचल वार्ता । विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर के लिये गुरुवार का दिन बहुत ही भक्ति आस्था संस्कार का उत्साहपूर्ण माहौल रहा परम् पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 करौली शंकर महादेव का क्षेत्र के श्री चंद्रिका देवी इंटर कालेज में गुरु वंदन एवम पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुवा कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में महराज जी का स्वागत किया गया, क्षेत्र के ऊंचगाँव कस्बे में सुविख्यात समाजसेवी राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ो अनुयायियों ने गुरुदेव का भव्य स्वागत किया उसके बाद महराज जी तनगापुर विद्यालय के लिये प्रस्थान किया विद्यालय पहुंचते ही हजारों की संख्या में मौजूद क्षेत्रीयजनो ने जयजयकार करके पुष्प वर्षा करके महराज जी का भव्य स्वागत किया,आयोजित कार्यक्रम में बैशवारा कल्याण समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह अवधूत,महामंत्री हरिओम सिंह,जनपद के सबसे ज्यादा चर्चित समाजसेवी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सम्बोधित किया अपने सम्बोधन में पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुदेव को प्रणाम किया व उनके द्वारा मानव जाति के कल्याण के लिये व सत्य सनातन धर्म की रक्षा हेतु किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की है पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि आज मै जो कुछ भी हूँ इस विद्यालय परिवार के गुरुजनो की बदौलत हूँ इसलिए हम सभी को अपने गुरुओं की सेवा सम्मान करना चाहिये बगैर गुरु के मंजिल नहीं मिलती इसलिए जीवन में गुरु की भूमिका बहुत बड़ी व महत्वपूर्ण है इस दौरान मुन्ना सिंह अवधूत व पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुदेव के पैर धोकर पुण्यलाभ लिया इस दौरान मुख्य रूप से यतीन्द्रनाथ मिश्र,के के सिंह, राघवेंद्र सिंह, माधव सिंह,मानवेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह, इकबाल सिंह प्रधान,सुशील वर्मा, प्रमोद सिंह,प्रवक्ता अखिलेश वैरागी,मंगल वर्मा सुखराज,रामरतन पाल, कुलदीप सिंह आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0