उन्नाव : समाजवादी पार्टी के नेता नारायण पाल के नेतृत्व में निकाला गया रोड शो l

Jun 17, 2026 - 08:16
Jun 17, 2026 - 10:19
 0  2
उन्नाव : समाजवादी पार्टी के नेता नारायण पाल के नेतृत्व में निकाला गया रोड शो l
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नारायण पाल ने बुजुर्गों, किसान भाइयों, मजदूर भाइयों और नौजवान साथियों से सीधे घर-आंगन में मिलकर बातचीत की और उनकी उम्मीदों को मजबूती दी।

भगवंत नगर/उन्नाव , अचल वार्ता  । भगवंत नगर विधानसभा 166 में समाजवादी पार्टी के नेता  नारायण पाल के नेतृत्व में निकाला गया पीडीए रोड शो जिसमें में जिला अध्यक्ष राजेश यादव अलग अलग समाजवादी नेता हुए शामिल। 14 जून को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की जन-कल्याणकारी नीतियों और पीडीए (PDA) की सोच को हर घर तक पहुँचाने के लिए अपने भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में गाड़ियों का एक ऐतिहासिक रोड शो निकाला गया। आप सभी भाई-बहनों और बड़ों के अपार प्यार और समर्थन से यह कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा। रोड शो का रास्ता ग्राम कल्यानी से शुरू होकर मां चंद्रिका देवी मंदिर (बक्सर) धानी खेड़ा से होते हुए बीघापुर से पाटन तहसील तक पहुंचा। इस पूरे रास्ते में आने वाले गांवों में सभी सम्मानित भाई-बहनों और आदरणीय बुजुर्गों ने बहुत खुशी और उमंग के साथ अपने इस भाई का भव्य स्वागत कर विधायक पद के भावी उम्मीदवार  नारायण पाल को और अपना पूरा साथ दिया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान आपके अपने सुख-दुख के साथी, हमेशा आपके साथ खड़े रहने का वादा कर खुद गांवों का दौरा किया और वहां रहने वाले हमारे बुजुर्गों, किसान भाइयों, मजदूर भाइयों और नौजवान साथियों से सीधे घर-आंगन में मिलकर बातचीत की और उनकी उम्मीदों को मजबूती दी।

किसान और मजदूर भाइयों से गांवों में जाकर श्री नारायण पाल जी ने हमारे किसान और मजदूर भाइयों की खुशहाली और उनकी फसलों के सही दाम के लिए समाजवादी नीतियों को सबसे जरूरी बताया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान, सत्येंद्र यादव,कमलेश पाल, शिवम पाल, ओमप्रकाश यादव,स्वतंत्र कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य भूपेश यादव, बिंदा प्रसाद लोधी, प्रकाश कुरील आदि समर्थक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0