एपीजी गर्ग पब्लिक स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
खरखौदा, अचल वार्ता । खरखौदा स्थित ए.पी.गर्ग पब्लिक स्कूल में आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को 80वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम से और उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन महोदय श्री मोहनलाल गुप्ता जी द्वारा तिरंगा फहरा कर किया गया। इसके बाद तिरंगा फहराते ही पूरा विद्यालय वंदे मातरम् तथा भारत माता की जय से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय को रंग बिरंगे गुब्बारे , लड़ियों और चुनियो से सजाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में देश भक्ति से ओत प्रोत रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर विद्यालय में श्री सोमनाथ जी मुख्य अतिथि रहे और उनकी पुत्रवधू श्री मति किरण अरोड़ा भी उपस्थित रही जो कि खरखौदा के B.E.O कार्यालय मेंकार्यार्थ है। इसमें कविता,गीत ,भाषण और देश भक्ति के नाटक प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कक्षा नर्सरी के बच्चों द्वारा "नन्हा मुन्ना राही हु" पर नृत्य किया। कक्षा एल.के . जी के बच्चों ने " फिर भी दिल है हिंदुस्तानी" पर अपनी शानदार प्रस्तुति दिखाई। कक्षा यू.के.जी के बच्चों द्वारा " संदेशे आते है" पर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा पहली के बच्चों ने " ए वतन आबाद रहे" पर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने " नाचे भोले नाथ पर" अपनी मनमोहक प्रस्तुति की। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों ने " देश मेरा रंगीला पर " नृत्य कर पूरे विद्यालय को पूरे देश भक्ति के रंग में रंग दिया । कक्षा चौथी के बच्चों ने मनोबल बढ़ाने वाला गाना " बढ़े चलो पर" खूबसूरत नृत्य दिखाया। कक्षा पांचवीं द्वारा " कंधों से मिलते हैं कंधे" पर अपनी प्रस्तुति दिखा कर मिलजुल कर कार्य करने की ताकत दिखाई। कक्षा छठी द्वारा एक छोटा सा नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें देश में हो रहे भ्रष्टाचार, गरीबी,बरोजगारी जैसी समस्याओं को दर्शाया गया यह नाटक सच में ही हृदय को छूने वाला था। कक्षा सातवीं से " वंदे मातरम् " गीत प्रस्तुत किया गया जिसमें यह दर्शाया गया कि हमारा तिरंगा हमारी आन , बान और शान है। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने " आरंभ है प्रचंड " पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति के बाद पूरा प्रांगण तालियों की आवाज से गूंज उठा। कक्षा नौवीं तथा ग्यारहवीं की छात्राओं ने " ठंड लगदी" पर पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें दिखाया गया कि भारत अनेकता में एकता वाला देश है । यहां पर विभिन्न भाषाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय की ॐ कल्याण समिति के सेक्ट्री नितिन जी गुप्ता ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों अभिभावकों और शिक्षकगणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दी और बताया कि हमें अपनी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए देश के वीर जवानों के बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिए। क्योंकि यह आजादी हमें बहुत संघर्षों द्वारा प्राप्त हुई है। उन्होंने आज वर्तमान की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया और बताया कि हमें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से भी अवगत करवाया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन महोदय मोहनलाल गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। और उनके रंगारंग कार्यक्रम के बच्चों का मनोबल बढ़ाया और बताया कि हमें अपनी आजादी को कायम रखना है और यह आजादी हमारे संघर्ष , स्वाभिमान और ईमानदारी से ही कायम रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0