अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आज , हो सकते हैं महत्वपूर्ण निर्णय
अचल वार्ता,अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को मणिराम छावनी में अपराह्न 3 बजे आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज करेंगे।
बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, जगद्गुरु मध्वाचार्य विश्वप्रसन्नतीर्थ, युगपुरुष स्वामी परमानंद, महंत दीनेंद्र दास, डॉ. अनिल मिश्र, विशेष आमंत्रित सदस्य दिनेशचंद्र, गोपाल राव, केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि जिला अधिकारी सहित अन्य सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इससे पहले ट्रस्ट की बैठक जून माह में आयोजित हुई थी। बैठक में राम मंदिर निर्माण और परकोटे की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही नवंबर 2025 में प्रस्तावित ध्वजारोहण कार्यक्रम पर भी व्यापक विमर्श किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत राम मंदिर के 201 फीट ऊंचे शिखर पर धर्म ध्वज फहराया जाएगा, साथ ही शेषावतार मंदिर और परकोटे के छह अन्य मंदिरों पर भी ध्वज स्थापित किए जाएंगे। यह तीन दिवसीय आयोजन 23 से 25 नवंबर तक होगा, जिसमें वैदिक मंत्रों का पाठ और ध्वज पूजन शामिल होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0