महाराष्ट्र: हरीराम आर. प्रजापति को मिला “प्रजापति गौरव सम्मान”

हरीराम आर. प्रजापति को प्रजापति समाज विकास मंडल रजि. द्वारा “प्रजापति गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मोमेंटो, सम्मान-पत्र और अंग वस्त्र भी प्रदान किए गए।

Jan 24, 2026 - 22:38
Jan 29, 2026 - 16:20
 0  49
महाराष्ट्र: हरीराम आर. प्रजापति को मिला “प्रजापति गौरव सम्मान”
स्मृति चिन्ह प्रदान करते राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी प्रजापति , साथ में इंद्र प्रजापति

डोंबिवली, महाराष्ट्र, अचल वार्ता। प्रजापति समाज विकास मंडल रजि., एक राष्ट्रीय सामाजिक संस्था (NGO), के संरक्षक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरीराम आर. प्रजापति (उद्यमी और समाजसेवी) की तबीयत ठीक न होने के कारण 11 जनवरी को संपन्न हुए 21वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाए थे।

  स्वास्थ्य लाभ के बाद, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. प्रजापति और रायगढ़ जिला महासचिव इंद्र प्रजापति ने डोंबिवली स्थित उनके कार्यालय में जाकर उन्हें “प्रजापति गौरव सम्मान” से सम्मानित किया। इस सम्मान में सम्मान चिन्ह (मोमेंटो), सम्मान-पत्र और अंग वस्त्र शामिल थे। इस अवसर पर उनके सुपुत्र विकास प्रजापति भी उपस्थित रहे।

  संस्था की ओर से सम्मान प्रदान कर, राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके योगदान की सराहना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0