ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोंडा राव विद्यालय बना ओवरऑल चैंपियन
लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (अचलवार्ता)। अहिरोरी ब्लॉक के मिनी स्टेडियम में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विजेंद्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय गोंडा राव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय गोंडा राव के जितेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि यूपीएस अहिरोरी के दुर्गेश शर्मा द्वितीय और अहिरोरी के कपिल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में गोंडा राव की प्रियंका प्रथम, अहिरोरी की अलकनंदा द्वितीय और मानवी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राथमिक स्तर की 100 मीटर बालिका दौड़ में गोंडा राव की सुनैना ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक विद्यालय बेलाहा की शोभा द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय गोंडा राव की प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक दिनेश कुमार रावत, सुरेश कुमार राजवंशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोरध्वज सिंह, संघ के अध्यक्ष देवराज सिंह, सुनीता सिंह तथा इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0