हरदोई : कराही के हनुमान मंदिर परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया पौधरोपण

Jul 12, 2026 - 16:10
Jul 12, 2026 - 19:29
 0  2
हरदोई : कराही के हनुमान मंदिर परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया पौधरोपण

हरदोई , अचल वार्ता । वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को जिला पंचायत परिसर एवं ग्राम कराही स्थित हनुमान मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रेमावती ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के माध्यम से मातृशक्ति और धरती माता के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माता के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कराही स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन भी किया। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता, भाजपा सह कार्यालय मंत्री अर्जुन सिंह चंदेल, सुनील त्रिपाठी, शील गुप्ता, राघवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0