पीलीभीत: बैठक में जर्जर सड़कों पर गरजे सभासद, होली मिलन समारोह का प्रस्ताव पारित

Feb 14, 2026 - 21:34
 0  2
पीलीभीत: बैठक में जर्जर सड़कों पर गरजे सभासद, होली मिलन समारोह का प्रस्ताव पारित

पूरनपुर, पीलीभीत, अचल वार्ता । नगर पालिका परिषद पूरनपुर के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर की जर्जर सड़कों का मुद्दा जोरदार ढंग से उठा। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने की। सभासदों ने जल निगम द्वारा पाइपलाइन कार्य के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत न कराए जाने पर तीखी नाराजगी जताते हुए इसे जनता की सुविधा से जुड़ा गंभीर विषय बताया।

  बैठक के दौरान कई सभासदों ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की हालत बदतर हो गई है, जिससे आमजन को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  इस पर अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद को जल निगम अधिकारियों से तत्काल पत्राचार कर समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त आगामी होली पर्व को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। रामलीला मैदान में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। 

  कार्यक्रम में रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के सहयोग से वृंदावन और मथुरा के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी।बैठक में नगर की सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए सभासदों ने लिखित प्रार्थना पत्र भी सौंपे और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। विधायक बाबूराम पासवान ने नगर विकास के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

  बैठक में लेखाकार दिनेश भारती सहित उर्मिला देवी, सूरज बाथम, उदित सिंह, राजो देवी, दिनेश कुमार, विकास गुप्ता, मो. शरीफ, सौरभ सक्सेना, शाहजहां बेगम, राजेश कुमार, सुवे जहां बेगम, गौरव कुमार जायसवाल, नेहा, नुसरत परवीन, मुन्नी बेगम, रोहित मिश्रा, नादिर रज़ा, सुशील कुमार, शराफत अली, अनुज कुमार गुप्ता, मो. मियां समेत अनेक सभासद मौजूद रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों से स्पष्ट है कि पालिका प्रशासन विकास कार्यों को लेकर सक्रिय है और जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध दिखाई दे रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0