महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सुलतानपुर में मनाया गया जश्न

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सुलतानपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी और नारे लगाए।

Jan 18, 2026 - 09:48
Jan 24, 2026 - 20:45
 0  4
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सुलतानपुर में मनाया गया जश्न

सुलतानपुर, अचल वार्ता। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत पर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय, सुलतानपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने सुशासन, विकास और विकसित भारत के संकल्प के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने बताया कि मुंबई महानगरपालिका सहित महाराष्ट्र की 29 में से 25 नगर निगमों में भाजपा की जीत पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के विश्वास को दर्शाती है।

सुशील त्रिपाठी ने कहा कि एशिया के सबसे अमीर नगर निगम में अब भाजपा का मेयर चुना जाना पार्टी और देश के लिए गर्व की बात है। यह जीत देश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत है।

विकास की राजनीति को जनता का समर्थन

भाजपा के जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने कहा कि जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता का परिणाम है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति प्रकाश, आशीष सिंह रानू, काली सहाय पाठक, वीरेंद्र भार्गव, सोहनलाल निषाद, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0