अयोध्या: मुक्ति का मार्ग दिखाता है कथा : शिव मोहन
अयोध्या के पूराबाजार स्थित मधुपुर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के आठवें दिन कथा व्यास बाबा शिवमोहन दास जी महाराज ने भक्ति, वैराग्य और भगवत स्मरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पूराबाजार, अयोध्या, अचल वार्ता। मधुपुर में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के आठवें दिन कथा व्यास बाबा शिवमोहन दास जी महाराज ने कहा कि कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है और भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करता है।
कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य के पास थोडा सा धन आने के बाद वह अभिमानी बन जाता है, जो नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवत स्मरण धर्म, अर्थ, काम मोक्ष प्राप्ति का सरलतम मार्ग है। सांसारिक मोह, माया को त्याग कर परमात्मा का स्मरण करना ही वैराग्य होता है। जिसके जीवन में भक्ति नहीं होती उसका जीवन नीरस एवं सारहीन होता है। भगवान की कथा सुनने से भक्ति तृप्त होती है, ज्ञान और वैराग्य ह्रदय में दृढ़ होते हैं और हमारे जीवन में भक्ति बढ़ती है तो भगवान के चरणों में अनुराग और प्रेम होता है।
आठवें दिन की कथा का शुभारंभ प्रवेश पांडेय, लवकुश यादव ने व्यास पीठ की आरती करके कराया। इस अवसर पर उदय प्रताप पांडे, विकास पांडे, अभय पांडे, अंकित पांडे, छोटेलाल मौर्य, राम बहादुर, चित्रसेन यादव, भोलेंद्र गोस्वामी, रविंद्र यादव, आशीर्वाद उपाध्याय, चुनमुन तिवारी सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने कथा का रसपान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0