अयोध्या : ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Sep 22, 2025 - 17:46
Oct 26, 2025 - 01:37
 0  5

अयोध्या , अचल वार्ता। जिले की महाराजगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो सगे भाई हैं।जिसमे चोरी की गई 24 बैटरियां,बिना नंबर प्लेट के दो चार पहिया वाहन,मोबाइल और नकद रुपए बरामदगी की गईं।

 वही तीन आरोपी लखनऊ के निवासी है, एक आरोपी हरदोई का रहने वाला है। आरोपियों पर कई जिलों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।अदालत में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

इस मामले के खुलासे को हुआ एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने पुलिस लाइन सभागार में एक  प्रेस कांफ्रेंस में  किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0