अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा आज

Nov 18, 2025 - 09:55
Jan 13, 2026 - 20:49
 0  0
अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा आज
अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा आज

राम मंदिर परिसर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी का लेंगे जायजा

 करेंगे स्थलीय निरीक्षण ,लगभग ढाई घंटे अयोध्या में रहेंगे मुख्यमंत्री।दोपहर 2:35 पर अयोध्या पहुंचेंगे सीएम राम कथा पार्क हेलीपेड से हनुमानगढ़ी और राम जन्म भूमि के लिए होंगे रवाना।

दर्शन पूजन के उपरांत तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र राम मंदिर परिसर में भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की मौजूदगी में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक।

सीएम योगी साकेत महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बनाए गए हेलीपैड का भी करेंगे निरीक्षण।एयरपोर्ट का लेंगे जायजा ,एयरपोर्ट से शाम 5:00 बजे लखनऊ के लिए सीएम होंगे रवाना। 25 नवंबर को अयोध्या में है राम मंदिर का ध्वजारोहण प्रधानमंत्री हैं मुख्य अतिथि।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0