अम्बेडकरनगर: अजमेरी बादशाहपुर पंचायत में बड़ा घोटाला ? ग्राम प्रधान–सचिव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने मांगी जांच

Dec 10, 2025 - 08:34
Jan 18, 2026 - 10:47
 0  60
अम्बेडकरनगर: अजमेरी बादशाहपुर पंचायत में बड़ा घोटाला ?  ग्राम प्रधान–सचिव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने मांगी जांच
अम्बेडकरनगर: अजमेरी बादशाहपुर पंचायत में बड़ा घोटाला ?  ग्राम प्रधान–सचिव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने मांगी जांच

अम्बेडकरनगर/बसखारी। विकास खण्ड बसखारी की ग्राम पंचायत अजमेरी बादशाहपुर में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव एकता यादव पर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। पंचायत में गोल्ड ब्रेक फील्ड, इस्माईलपुर बेल्दहा तथा टांडा स्थित ईंट भट्ठे से जुड़े बिलों ने सवालों का अंबार खड़ा कर दिया है, क्योंकि अपलोड किए गए लगभग सभी बिलों पर तारीख ही दर्ज नहीं है।

  ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने ऐसे काग़ज़ात तैयार किए हैं जिन्हें देखकर “भ्रष्टाचार भी शर्माने लगा।” ग्रामीणों के मुताबिक जिस ईंट भट्ठे से खरीद दिखाकर 15 लाख रुपए से अधिक का बिल लगाया गया है, उसका जीएसटी 29 जुलाई 2024 को ही कैंसिल हो चुका है और वर्तमान सत्र में भट्ठे का संचालन भी नहीं हो रहा। इसके बावजूद पंचायत पोर्टल पर बिना तारीख के बिल अपलोड कर दिए गए।

 ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि जब जीएसटी रद्द है और भट्ठा महीनों से बंद पड़ा है तो फिर बिल कैसे काटा गया और उसे पंचायत सचिव एकता यादव ने स्वीकृत कैसे कर दिया?

  स्थानीय लोगों का कहना है कि साइट पर अपलोड दस्तावेज़ों को देखकर साफ पता चलता है कि बिना तारीख के बिल जल्दबाज़ी में चढ़ाए गए हैं। आरोप है कि पंचायत सचिव एकता यादव ने बिना सत्यापन के दस्तावेज़ अपलोड कर दिए, जबकि संबंधित भट्ठा लंबे समय से निष्क्रिय है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई गई तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं और जिम्मेदार अधिकारियों को क़ानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल पंचायत क्षेत्र में यह मामला चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है और ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल जांच की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0