अयोध्या में जोरों पर तैयारियां, 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण

Oct 27, 2025 - 17:01
Oct 27, 2025 - 17:10
 0  7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या में संभावित दौरा नजदीक आते ही तैयारियां जोरों पर हैं। 

अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान वह मुख्य मंदिर सहित परिसर के अन्य मंदिरों के ध्वजारोहण कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

 प्रभारी मंत्री ने बताया कि अयोध्या की 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी तेजी से चल रही है। पंचकोसी परिक्रमा पथ का चौड़ीकरण पूरा कर लिया गया है, जबकि 14 कोसी परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य जारी है, जिसे 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।अयोध्या के विकास के लिए प्रतिबद्ध है । सरकार प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अयोध्या अनादि काल से तीर्थ स्थल के रूप में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार अयोध्या के वैभव और विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0