लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर केमिकल लदा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला; पुलिस मौके पर तैनात
लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के जरायल कला के पास केमिकल लदा टैंकर पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं, पुलिस ने यातायात आंशिक रूप से नियंत्रित किया।
रुदौली, अयोध्या, अचल वार्ता। लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर थाना पटरंगा के हाईवे चौकी क्षेत्र अंतर्गत जरायल कला के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब केमिकल लादकर जा रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर यातायात को आंशिक रूप से नियंत्रित किया गया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। पुलिस द्वारा टैंकर में लदे केमिकल की जांच कराई जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि आसपास के क्षेत्र में कोई खतरा उत्पन्न न हो।
प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0