जौनपुर: कार ने मारी टक्कर बाइक सवार अधेड़ व मासुम बच्चे को आई गंभीर चोट
- हालत गंभीर वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
चंदवक जौनपुर, अचल वार्ता। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर अहिरौली ग्राम सभा के पास बुधवार को दिन समय लगभग 2:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया और उसे गंभीर चोट आई बाइक पर तीन वर्ष का एक बालक बैठा था उसको भी गंभीर चोट आई।
चंदवक बाजार निवासी अमरनाथ यादव उम्र लगभग 55 वर्ष अपनी बाइक से वाराणसी की तरफ से अपने घर आ रहे थे तभी आजमगढ़ की तरफ से आ रही है तेज हाइराइडर कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे अमरनाथ यादव अनियंत्रित होकर गिर गए और उनके सर मे गंभीर रुप से भारी चोटे आइ गई बाएहाथ की हड्डी तुटकर बाहर निकल गई व बाइक पर बैठे एक नन्हे बालक विराट को भी सिर मे गंभीर चोटे आई है जिसकी उर्म लगभग 3 वर्ष को बताइ जा रही हैं।
मौके पर उपस्थित लोगों ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी।
परिजनों द्वारा सक्रियता दिखाते हुए तत्काल वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जहाँ उनका निजी हास्पिटल मे इलाज चल रहा है ।कार चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई है कार व चालक दोनों को पकड़ा गया है कार्रवाई की जाएगी।
-फूलचंद यादव
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0