बरवा सरसण्ड में प्राचीन महादेव मंदिर से निकला कांवरियों का जत्था, जलाभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा
कछौना/ हरदोई , अचल वार्ता। विकासखंड कछौना की ग्राम सभा बरवा सरसण्ड में सावन माह के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। ग्राम बरवा सरसण्ड स्थित प्राचीन महादेव मंदिर से कांवरियों का जत्था मेहंदी घाट से गंगाजल लेकर कन्नौज के पौराणिक गौरी शंकर मंदिर पहुंचा। वहां भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक करने के बाद कांवरियों का जत्था वापस गांव पहुंचा।
जलाभिषेक के दौरान कांवरियों में आस्था और उल्लास देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। कांवर यात्रा में बुजुर्गों के साथ युवा और बच्चे भी शामिल रहे। जत्थे के गांव लौटने पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल रहा और श्रद्धालुओं में भक्ति की भावना दिखाई दी।
ग्राम प्रधान गीता रानी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा, सहयोग और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। सामूहिक सहभागिता से आयोजित विशाल भंडारे में कांवरियों और श्रद्धालुओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी और खीर का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर ग्रहण किया।
इस अवसर पर कोटेदार अनुज सिंह, रोजगार सेवक रजनीश कुमार, सम्पति कुमार, शैलेंद्र सिंह उर्फ शैल, पत्रकार स्नेह कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप वर्मा, अतुल सिंह सहित समस्त ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0