मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

Jun 18, 2026 - 12:41
Jun 18, 2026 - 14:38
 0  8
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

हरदोई, अचल वार्ता। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में थाना हरपालपुर तथा थाना टड़ियावां की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच पहुंचकर उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान टीमों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा अथवा अन्य आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। अभियान के माध्यम से समाज में महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है।

"नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन" के संकल्प के साथ जनपद पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0