अयोध्या: बड़े मंगलवार पर भव्य भंडारा, पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ ने साधु-संतों संग किया प्रसाद वितरण
अयोध्या के रिकाबगंज चौराहे पर ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। साधु-संतों की उपस्थिति में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
अयोध्या, अचल वार्ता। ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर अयोध्या के रिकाबगंज चौराहे पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, साधु-संतों एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर महंत जनमेजय शरण, महंत रमेश दास एवं महंत बाल योगी रामदास सहित कई संत-महात्माओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को धार्मिक गरिमा प्रदान की।
पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ ने कहा कि बड़े मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है और इस दिन भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने देश, प्रदेश एवं अयोध्या की जनता के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामीद जाफर, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, चौधरी श्रीचंद यादव, राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, संजय सिंह, रियाज अहमद, शावेज जाफरी, बलराम यादव, जगन्नाथ यादव, अंसार अहमद, वीरेंद्र गौतम, अपर्णा जायसवाल, जेपी यादव, आरौनी पासवान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा तथा देर तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
- बी एन पाण्डेय
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0