अम्बेडकर नगर: जलालपुर में धूमधाम से संपन्न हुई मैराथन, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र

Nov 3, 2025 - 22:02
Nov 21, 2025 - 22:07
 0  28
अम्बेडकर नगर: जलालपुर में धूमधाम से संपन्न हुई मैराथन, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र

अम्बेडकरनगर जलालपुर अचल वार्ता। पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय के नेतृत्व में रघुराजी देवी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित 'क्लीन एयर ग्रीन एयर मैराथन' श्रृंखला के जलालपुर चरण का आयोजन को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस मैराथन के माध्यम से प्रतिभागियों ने जनमानस को स्वच्छ वायु और हरित पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया।

  यह मैराथन नगपुर मोड़ से प्रारम्भ हुई, जो मालीपुर रोड से होते हुए अपने अंतिम पड़ाव जमालपुर चौराहे पर पहुँचकर संपन्न हुई। आयोजन के संयोजक रिंकू उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में टीम ने व्यवस्था और मार्ग संचालन का सम्पूर्ण प्रबंधन सुनिश्चित किया। गाजे बाजे के साथ यादव चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, विकाश निषाद, गुड्डन मिश्र, सोनू गुप्ता, दुर्गेश अग्रहरि, दुर्गेश गुप्ता सहित ने पुष्पवर्षा करके प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा करके धावकों का स्वागत किया।

  कार्यक्रम के समापन पर जमालपुर चौराहे पर आयोजित एक समारोह में पूर्व सांसद रितेश पांडेय, ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नाथ, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह तथा संकठा प्रसाद मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0