एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल के नेतृत्व में गेहूं की हुई क्रॉप कटिंग
कुशीनगर, अचल वार्ता। शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कसया डॉ संतराज सिंह बघेल ने शनिवार को राजस्व ग्राम डिघवा खुर्द में जाकर क्रॉप कटिंग करवाया। गाटा 117 रकवा 3280 वर्ग मीटर में किसान नथुनी पुत्र विश्वनाथ के खेत में त्रिभुजाकार 40. 4 6 वर्ग मीटर जमीन में लगे गेहूं को कटवा कर उपज का वजन करवाया। उप जिलाधिकारी कसया डॉ बघेल स्वयं खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को राजस्व निरीक्षक के साथ बैठकर काटवाया व 10 मीटर के समबाहु त्रिभुज में कुल 19 किलो गेहूं का अनाज पैदा हुआ। फसल पिछले साल की तुलना में कम अच्छी है। उप जिलाधिकारी कसया के साथ राजस्व निरीक्षक नगर बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल संदीप कुमार, लेखपाल विनोद कुमार, लेखपाल विनीत कुमार, राजस्व कर्मचारी शमशेर राणा, वीरेंद्र कुमार, ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर राजकुमार, सभासद कमलावती आदि उपस्थित रहे। क्रॉप कटिंग फसल की पैदावार आंकने के उद्देश्य से की जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0