अयोध्या : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत कार्य तेज
अचल वार्ता,अयोध्या। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं अयोध्या जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने रुदौली तहसील के कैथी माझा गांव में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है। सभी प्रभावित परिवारों को 15-20 दिन तक पर्याप्त राशन किट उपलब्ध कराई जा रही है। पशुओं के लिए भी चारा और जरूरी संसाधनों की विशेष व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा, बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं, और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।मंत्री शाही ने अयोध्या में निर्माणाधीन 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का भी निरीक्षण किया। कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और 15-20 अक्टूबर तक हर हाल में कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0