अयोध्या : अब तक खेल कर रहे BEO फंसे, शासन ने रपटा

Sep 9, 2025 - 17:09
Oct 22, 2025 - 22:16
 0  6
अयोध्या : अब तक खेल कर रहे BEO फंसे, शासन ने रपटा
  • पदनाम की मुहर के साथ करना होगा विकास खण्ड और जनपद का भी उल्लेख 

अचल वार्ता,अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) द्वारा किए जा रहे खेल का खुलासा हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अब तक केवल पदनाम की मुहर लगा कर शासकीय कार्य किए जा रहे थे। जिसे लेकर विभाग के सामने तमाम विसंगति आ रही थी। इसे लेकर अब अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामता रामपाल ने कड़े निर्देश जारी किए है। बताया जा रहा है इसी खेल को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कायाकल्प समेत विभिन्न कार्यों में हाथ की सफाई भी दिखा रहे थे। 

    अपर शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में आपत्ति जताई गई है कि खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने नाम की मुहर न लगा कर उनके द्वारा मात्र पदनाम की मुहर लगाकर दिनांक रहित हस्ताक्षर शासकीय अभिलेखों, पत्राचार पत्रों, विद्यालय निरीक्षण आख्या, विद्यालय की उपस्थिति एवं पत्र व्यवहार पंजिका, जाँच आख्या, टीसी एवं अन्य दैनिक अभिलेखों में किये जा रहे है। जिससे विषम परिस्थतयों में न्यायालय एवं अन्य परिस्थिति में कतिपय प्रकरण संज्ञान में आने पर यह चिन्हांकन करने में कठिनाई होती है कि हस्ताक्षर किस खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा किस दिनांक को किया गया है।

    खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वह अब अपने नाम, पदनाम, विकासखण्ड, नगर क्षेत्र, मुख्यालय एवं जनपद के नाम सहित मुहर का प्रयोग करते हुए स्पष्ट दिनांक सहित हस्ताक्षर करें, जिससे कोई भी प्रकरण संज्ञान में आने पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों के चिन्हांकन में कठिनाई न हो। जनपद में कुल 13 खंड शिक्षा अधिकारी तैनात हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0