अयोध्या: हर हाल में दूर हों कर संबंधी विसंगतियां : महापौर

Sep 9, 2025 - 08:04
Oct 22, 2025 - 22:12
 0  1
अयोध्या: हर हाल में दूर हों कर संबंधी विसंगतियां : महापौर
शिविर में जन शिकायतें सुनते महापौर गिरीश पति त्रिपाठी

कौशलपुरी जोन कार्यालय में महापौर ने किया जन शिकायतों का निस्तारण   

अचल वार्ता,अयोध्या। नगर निगम के कर्मचारी जिम्मेदारी पूर्वक कर संबंधी विसंगतियों को दूर करें। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने यह हिदायत जनसुनवाई के दौरान दी। उन्होंने लोगों से नगर निगम द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविरों में जाकर कर संबंधी विसंगतियों को दूर कराकर समय से टैक्स जमा करने की अपेक्षा की। वह कौशलपुरी स्थित जोन कार्यालय में जन समस्याओं का निस्तारण कर रहे थे। 

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस मौके पर कल 12 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में सहायक नगर आयोग आयुक्त सौरभ नाथ, मुख्य सफाई निरीक्षक कमल कुमार, अवर अभियंता जलकल शशिकला, पार्षद प्रतिनिधि सुफियान अंसारी, भाजपा नेता पूर्व पार्षद संग्राम सिन्हा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0