खेल : श्रीलंका के खिलाफ सिद्धू के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के

Aug 5, 2026 - 08:27
 0  1
खेल : श्रीलंका के खिलाफ सिद्धू के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के
नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के नाम दर्ज है। अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर सिद्धू ने 1993 से 1997 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 935 रन बनाए।

इस दौरान उनका औसत 71.92 रहा। उन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक जड़े, जबकि 18 छक्के लगाकर भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

टेस्ट क्रिकेट के उस दौर में छक्के अपेक्षाकृत कम लगाए जाते थे। ऐसे समय में सिद्धू का 18 छक्कों का रिकॉर्ड उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण माना जाता है।

गौरतलब है कि उनके बाद भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सके हैं। सिद्धू का यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0