कामिंदु मेंडिस की वापसी, दासुन शनाका को कप्तानी

T20 विश्वकप 2026 के लिए श्रीलंका ने दासुन शनाका की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम घोषित की। कामिंदु मेंडिस की वापसी, धनंजय डी सिल्वा बाहर, पूरी टीम और शेड्यूल पढ़ें।

Feb 4, 2026 - 11:09
 0  0
कामिंदु मेंडिस की वापसी, दासुन शनाका को कप्तानी

कोलंबो, अचल वार्ता:-

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि इस टीम में कामिंदु मेंडिस की वापसी सबसे बड़ा आकर्षण रही।

कामिंदु मेंडिस को मिला इनाम:

करीब तीन महीने बाद राष्ट्रीय टीम में लौटे कामिंदु मेंडिस ने नवंबर 2025 के बाद कोई मुकाबला नहीं खेला था। अब तक खेले गए 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 3 अर्धशतक की मदद से 540 रन बनाए हैं। चयनकर्ताओं ने उनके पिछले प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एक और मौका दिया है।

धनंजय डी सिल्वा बाहर:

टीम से बाहर किए जाने वाला सबसे चौंकाने वाला नाम धनंजय डी सिल्वा का रहा। खराब फॉर्म के चलते चयनकर्ताओं ने उन्हें 15 सदस्यीय स्क्वॉड में जगह नहीं दी। इस साल की शुरुआत से अब तक वे तीन पारियों में सिर्फ 43 रन ही बना सके, जबकि गेंदबाजी में भी केवल एक विकेट ही हासिल कर पाए।

अनुभवी होने के साथ-साथ टी20 फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए दासुन शनाका को कप्तान चुना गया है। उन्होंने अब तक 123 टी20 मैचों में 1743 रन बनाने के साथ 43 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

ईशन मलिंगा की फिटनेस पर नजर:

तेज गेंदबाज ईशन मलिंगा को टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनका अंतिम चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद से वे मैदान से बाहर चल रहे हैं।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी का संतुलन:

श्रीलंका की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा और चरिथ असलंका के कंधों पर होगी। वहीं गेंदबाजी आक्रमण में वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना और दुश्मंथा चमीरा अहम भूमिका निभाएंगे।

युवा खिलाड़ी पवन रत्नायके को भी शानदार घरेलू प्रदर्शन के चलते टीम में जगह दी गई है।

ग्रुप बी में श्रीलंका:

श्रीलंकाई टीम को ग्रुप बी में रखा गया है। वह 8 फरवरी को अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। ग्रुप में श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से चुनौती मिलेगी।

श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम:

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, दुनिथ वेलालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुश्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशन मलिंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0