टी20 वर्ल्ड कप में भारत अजेय! इरफान पठान का बड़ा दावा – इस टीम को हराना लगभग नामुमकिन

इरफान पठान ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा दावेदार बताया। कहा—इस टीम को हराना लगभग नामुमकिन है।

Jan 28, 2026 - 12:05
Feb 6, 2026 - 16:21
 0  2
टी20 वर्ल्ड कप में भारत अजेय! इरफान पठान का बड़ा दावा – इस टीम को हराना लगभग नामुमकिन

मुंबई, अचल वार्ता।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। पठान का मानना है कि इस बार भारतीय टीम अपनी घरेलू सरजमीं पर खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप को जीतने की सबसे प्रबल दावेदार है।

इरफान पठान ने कहा कि जिस तरह के शानदार फॉर्म में भारतीय टीम इस समय नजर आ रही है, उसे देखकर लगता है कि कोई भी टीम उसके सामने टिक नहीं पाएगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में भारत के प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि टीम का आत्मविश्वास चरम पर है।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में भारत मजबूत

पठान के अनुसार भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही लाजवाब नजर आ रही हैं। कीवी टीम के खिलाफ जिस तेजी से भारत ने लक्ष्य का पीछा किया, उससे यह साफ हो गया कि टीम पूरी तरह निडर होकर खेल रही है।

उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का यह आक्रामक अंदाज बाकी टीमों पर मानसिक दबाव बना देगा। जो भी टीम भारत के सामने आएगी, उसे भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

मेजबान टीम के न जीतने का मिथक टूटेगा

इरफान पठान ने यह भी कहा कि अब तक टी20 विश्व कप में मेजबान टीम खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन इस बार भारतीय टीम इस मिथक को भी तोड़ देगी। उनका मानना है कि टीम इंडिया बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रच सकती है।

भारत को हराना लगभग असंभव’ – पठान

पठान ने भारतीय टीम को लगभग अपराजेय बताते हुए कहा,

इस भारतीय टीम को हराना करीब-करीब असंभव सा लग रहा है। इनके खिलाफ जो भी टीम आएगी, वह पूरी तरह बिखर जाएगी।”

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच का उदाहरण देते हुए कहा कि विकेट गिरने के बावजूद टीम के आक्रामक रवैये में कोई कमी नहीं आई।

दिग्गज टीमों के लिए खतरा बनेगा भारत

इरफान पठान ने कहा कि भारतीय टीम का यही आक्रामक अंदाज ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों के लिए बेहद डरावना साबित होगा।

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में किया जाएगा, जहां भारतीय टीम 

खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1