खेल : RBI ऑफिस पहुंचे ईशान किशन
नई दिल्ली , अचल वार्ता। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पटना स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की शाखा में कर्मचारियों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में ईशान ने आरबीआई का पहचान पत्र (आई-कार्ड) भी पहन रखा है, जिसे देखकर कई प्रशंसक हैरान रह गए।
ईशान किशन भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति वर्ष 2017 में स्पोर्ट्स कोटे के तहत हुई थी। उस समय वह उभरते हुए क्रिकेटर थे और उनकी उम्र महज 18 वर्ष थी।
रिपोर्ट के अनुसार, ईशान आरबीआई की ओर से डीवाई पाटिल जैसे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। क्रिकेट से समय मिलने पर वह समय-समय पर आरबीआई कार्यालय भी पहुंचते हैं।
पटना स्थित आरबीआई कार्यालय में ईशान के पहुंचते ही कर्मचारियों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम के कारण ईशान का दफ्तर आना कम ही हो पाता है, इसलिए कर्मचारियों ने इस मौके को यादगार बना लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0