सेवा संकल्प अभियान: एडीसी अजय चोपड़ा ने लघु सचिवालय में विभागाध्यक्षों एवं नोडल अधिकारियों के साथ करी बैठक

Sep 15, 2026 - 19:08
Sep 16, 2026 - 07:43
 0  1
सेवा संकल्प अभियान: एडीसी अजय चोपड़ा ने लघु सचिवालय में विभागाध्यक्षों एवं नोडल अधिकारियों के साथ करी बैठक

सोनीपत , अचल वार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नोडल अधिकारी अजय चोपड़ा ने मंगलवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल पर सभी विभागाध्यक्षों एवं नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के प्रत्येक मॉड्यूल के तहत निर्धारित कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न माॅडूयल का आयोजन किया जाना है, जिनमें आशीर्वाद का दीया/रक्तदान, मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा, नमो सेवा-अनकहीं कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग, राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज एवं सुशासन सेवा संवाद सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। बैठक के दौरान सभी मॉड्यूल के सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करी गई।
17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया के तहत बूथ स्तर पर होगा दीप प्रज्ज्वलन
एडीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि कि अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को आशीर्वाद का दिया/रक्तदान कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। इस दिन जिला के सभी बूथों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी गांवों में एक हजार दीप उपलब्ध करवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि गन्नौर में रेल कोच रिनोवेशन फैक्ट्री, आईएचएम गन्नौर, श्री गुप्ती धाम जैन मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसी प्रकार खरखौदा, गोहाना एवं सोनीपत में भी निर्धारित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। सोनीपत में दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम खाटू श्याम मंदिर, जिला के पांच द्वार, स्वर्ण जंयती पार्क, एमसी कार्यालय व अन्य निर्धारित स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके अलावा जिला के सभी अमृत सरोवरों पर भी दीप जलाए जाएंगे। बूथ लेवल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोविड-19 टीकाकरण, प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। 
सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का सकंल्प का जिला स्तरीय कार्यक्रम 7 अक्टूबर को
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सेवा ज्योति कलश यात्रा के तहत 7 अक्टूबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन जिला के चारों उपमंडलों से यात्राएं पुलिस लाइन, सोनीपत पहुंचेंगी, जहां मुख्य कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि सभी एसडीएम द्वारा यात्राओं के रूट निर्धारित कर लिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
सेवा सेतु अभियान के तहत लगाए जाएंगे जनसेवा शिविर
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के तहत खंड स्तर पर जनसेवा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर आमजन की समस्याओं का समाधान तथा पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सुविधाएं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी बीडीपीओ द्वारा शिविरों के लिए स्थान निर्धारित कर लिए गए हैं और कार्यक्रमों के लिए तिथि भी निर्धारित की जा चुकी है। 
आंगनवाड़ी केंद्रों पर होगा आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि आंगन मिलन सेवा मॉड्यूल के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रमों में बच्चों एवं माताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पोषण, स्वास्थ्य महिला विकास पर जागरूक करते हुए उनके जीवन मे आए बदलाव बारे फीडबैक लिए जाएगे। 
विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच
मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा कार्यक्रमों को लेकर एडीसी ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रमों कि लिए निर्धारित तिथि चयन कर सभी गतिविधियों जिसमें चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाओं, विचारों एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्कूल में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके है। 
उन्होंने बताया कि सेवा के रंग राष्ट्र के संग मॉड्यूल के तहत प्राकृतिक सामग्री का प्रयोग करते हुए रंगोली तैयार की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए राई स्थित स्पोर्ट्स स्कूल में स्थान निर्धारित किया गया है। रंगोली निर्माण में प्लास्टिक एवं रासायनिक सामग्री के उपयोग से बचने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सभी मॉड्यूल के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि अभियान के प्रत्येक मॉड्यूल के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि आशीर्वाद का दिया/रक्तदान के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, डॉ. अनमोल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया सेवा की कहानी के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम तथा आंगन मिलन सेवा के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस परवीन कुमारी नोडल अधिकारी रहेंगी।
इसी प्रकार सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त उपायुक्त व जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सेवा मेरा योगदान के तहत आयोजित होने वाली 25 गतिविधियों के लिए नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार तथा सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों के लिए जिला कल्याण अधिकारी कमल कुमार नोडल अधिकारी रहेंगे। सुशासन सेवा संवाद के लिए डीडीपीओ मनीष मलिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित मॉड्यूल के तहत निर्धारित गतिविधियों की तैयारियों को अंतिम रूप दें और आपसी समन्वय के साथ सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों से आमजन को अवगत करवाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा एवं विकास की गतिविधियों से जोड़ना है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज, जिला अध्यक्ष गोहाना बिजेन्द्र मलिक, भाजपा वरिष्ठ नेता माईराम कौशिक, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, एसडीएम सुभाष चंद्र, एसडीएम अमित भारद्वाज, सीटीएम सिमरन, सीईओ डाॅ. अनमोल, डीडीपीओ मनिष मलिक, राजकुमार कटारिया, तरूण देवीदास, नीरज ठरू, अजाद सिंह नेहरा व अन्य अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0