हरदोई में बदहाल सड़कों और जलभराव पर सपा नेता ने जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी
हरदोई, अचल वार्ता। हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र में बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या को लेकर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने मंगलवार को गांव कंडौहुना पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जरा सी बारिश में सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के स्थायी समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि जलभराव के कारण ग्रामीण क्षेत्र के साथ नगर की भी अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। हरदोई मुख्यालय से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के अलावा नघेटा रोड, मेडिकल कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज और बाल विद्या भवन जाने वाले मार्गों की हालत भी खराब है। मन्ना पुरवा के निकट लखनऊ मार्ग, बिलग्राम चुंगी, गुरुगुज्जा, राधानगर, इंदिरानगर, हरीपुरवा, चांद बेहटा, मंगली पुरवा रोड, मिल रोड, आवास विकास कॉलोनी, आशा नगर, सुभाष नगर, आजाद नगर, कृष्णानगरिया, देविनपुरवा, कौशलपुरी और सर्कुलर रोड पर जलभराव से आवागमन प्रभावित है।उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क, नालों-नालियों और जलनिकासी के लिए आने वाले बजट का समुचित उपयोग नहीं होने से जनता को हर साल जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, मरीज, व्यापारी और आम नागरिक परेशान हैं। बारिश के बाद कीचड़ और गंदे पानी से सड़कें चलने लायक नहीं बचतीं। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि सोमवार को कंडौहुना रोड पर जलभराव और खराब सड़क के कारण एक ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें कई लोग घायल हुए तथा एक मासूम बच्चे का पैर टूट गया। उन्होंने कहा कि हादसे के बावजूद यदि प्रशासन ने समस्या का संज्ञान लेकर स्थायी समाधान नहीं किया तो यह गंभीर चिंता का विषय है।उन्होंने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव दीपू, आकाश यादव, ठाकुर अंकित सिंह, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता, कपिल, रिंकू राजवंशी, राकेश, रविशंकर, आशीष, शिवम, उमेश, सुभाष, मुकेश, बालकराम, सौरभ, नन्हे, प्रिंस, निखिल समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0