रामायण हमारी संस्कृति, कहानियों और हमारे इतिहास की गवाह : नमित
मुंबई। नमित मल्होत्रा की आने वाली फ़िल्म रामायण को लेकर नमित मल्होत्रा ने बताया कि यहां मौजूद हर किसी के लिए रामायण हमारी संस्कृति, हमारी कहानियों और हमारे इतिहास की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि हमें कुछ ऐसा पेश करना चाहिए जो दुनिया को दिखाए कि हम असल में कौन हैं, हमारी जड़ें कहां हैं, और हमारी संस्कृति और इतिहास कितना समृद्ध है और वो भी ऐसे अंदाज़ में जैसा दुनिया ने पहले कभी न देखा हो।
नामित मल्होत्रा ने बताया हमने इस फिल्म को बजट, टेक्नोलॉजी और विजुअल के मामले में इतने बड़े स्तर पर तैयार किया है कि इसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। हम वो बना रहे हैं जिसे मैं 2026 में पूरी दुनिया की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंटली फाइनेंस्ड फिल्मों में से एक कहूंगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज एवं यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म, आठ बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनइजी के साथ मिलकर तैयार हो रही है।
दो हिस्सों में आने वाली यह फिल्म आईमैक्स सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साईं पल्लवी सीता के रूप में, रॉकिंग स्टार यश पराक्रमी रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0