अयोध्या : प्रधानाध्यापक का हृदयाघात से निधन, शिक्षा जगत में शोक
अचल वार्ता,अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रनापुर के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार (48) का मंगलवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिल्कीपुर तहसील के ग्राम पंचायत कुरावन पूरे रामतरा निवासी प्रवीण कुमार प्रतिदिन अपने पैतृक घर से विद्यालय जाते थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वे स्कूल जाने के लिए निकले ही थे कि अचानक सीने में तेज दर्द उठा। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रवीण कुमार की पत्नी सरियावां जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। अचानक हुए इस असामयिक निधन से परिवार सहित पूरा शिक्षक समुदाय गहरे सदमे में है। साथी शिक्षकों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार व्यक्तित्व का व्यक्ति बताया। लोगों का कहना है कि प्रवीण कुमार अपने सरल स्वभाव और सेवा भावना के कारण सभी के प्रिय थे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी, महामंत्री डॉ चक्रवर्ती सिंह, शिक्षक नेता डॉ संजय सिंह समेत शिक्षकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
2
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
3
Wow
0