25 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, राम मंदिर में करेंगे ध्वजारोहण
दोपहर 12 से 12:30 बजे तक रहेगा शुभ मुहूर्त, सातों शिखरों पर फहराया जाएगा केसरिया ध्वज
अयोध्या, अचल वार्ता। रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। आगामी 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग तीन घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वह भगवान श्रीराम मंदिर के सातों शिखरों पर ध्वजारोहण करेंगे।ध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
प्रधानमंत्री केसरिया नायलॉन ध्वज, जिस पर ‘ॐ’ का प्रतीक अंकित होगा, फहराएंगे।राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि समिति की बैठक में प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई है।
कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भेजी जाएगी।प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान मंदिर परिसर का अवलोकन करेंगे और प्रथम तल पर स्थापित भगवान श्रीराम के परिवार की प्रतिमाओं के दर्शन भी करेंगे।मंदिर परिसर में इस समय सौंदर्यीकरण, पौधरोपण और आर्किटेक्चरल कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
साथ ही, संग्रहालय निर्माण की जिम्मेदारी आईआईटी चेन्नई की सहयोगी संस्था ‘परिवर्तन’ को सौंपी गई है। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत वाला यह एग्रीमेंट अपने अंतिम चरण में है।ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है, ताकि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए और सब कुछ व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0