अयोध्या में अधिवक्ताओं व स्थानीय लोगों को टोल फ्री करने की मांग, मुन्ना सिंह ने प्रशासन से उठाई आवाज
अयोध्या में अधिवक्ता मुन्ना सिंह ने तहसीनपुर-रौनाही, कुचेरा और पिपरी टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं व स्थानीय लोगों को टोल फ्री करने की मांग की। जिलाधिकारी से मिलकर समस्या के समाधान की अपील।
अयोध्या, अचल वार्ता। अधिवक्ता मुन्ना सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि जिस प्रकार बस्ती जनपद में दो टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं एवं स्थानीय निवासियों को टोल टैक्स से छूट दी गई है, उसी तर्ज पर अयोध्या जनपद में भी तहसीनपुर-रौनाही, कुचेरा एवं पिपरी टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों को टोल फ्री की सुविधा दी जानी चाहिए।
अधिवक्ता मुन्ना सिंह ने कहा कि टोल टैक्स के कारण स्थानीय नागरिकों और वकीलों को रोजमर्रा की आवाजाही में आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब पड़ोसी जनपद में यह सुविधा संभव है, तो अयोध्या में इसे लागू करने में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस मांग को लेकर संघर्ष की आवश्यकता पड़ी तो अधिवक्ता समुदाय और स्थानीय लोग एकजुट होकर आंदोलन करने को भी तैयार हैं।
अधिवक्ता मुन्ना सिंह ने बताया कि शीघ्र ही वे निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात कर अधिवक्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की इस गंभीर समस्या से अवगत कराएंगे और इसका स्थायी समाधान निकालने की मांग करेंगे।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाए, जिससे आम जनता और अधिवक्ताओं को राहत मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0