अयोध्या: भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Feb 17, 2026 - 21:08
 0  3
अयोध्या: भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
  • सात सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

मवई,अयोध्या,अचल वार्ता। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक मवई ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव एवं मंडल सचिव भोला सिंह ‘टाइगर’ ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुदौली तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पाण्डेय रहे। बैठक के दौरान किसानों ने सिंचाई व्यवस्था, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, नहरों की सफाई, विद्युत आपूर्ति की अनियमितता, खाद-बीज की उपलब्धता, गन्ना भुगतान तथा राजस्व संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

  वक्ताओं ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने सात सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ भावना यादव को सौंपते हुए मांग की कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। 

  उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो संगठन धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में सुरेश रावत, ब्लॉक महासचिव विजय बहादुर, लाल रावत, मालती, कल्लू तिवारी, कामता प्रसाद वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- प्रदीप यादव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0