अयोध्या : पूर्व मंत्री के नेतृत्व में जिला अधिकारी से मिला

May 18, 2026 - 16:15
May 18, 2026 - 19:19
 0  1
अयोध्या : पूर्व मंत्री  के नेतृत्व में  जिला अधिकारी  से मिला

अयोध्या, अचल वार्ता : भाग संख्या 222 में 150 मतदाताओं के वोट कटने व भाग संख्या 8 में एक ही नाम के दो जगह वोट होने के संबंध में समाजवादी पार्टी महानगर अयोध्या का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन के नेतृत्व में माननीय जिला अधिकारी महोदय से मिला ।

  आज समाजवादी पार्टी अयोध्या महानगर अयोध्या का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री  पवन के नेतृत्व में जिला अधिकारी  से मिलकर एक ज्ञापन सौपा।  महानगर प्रवक्ता  ने बताया अयोध्या विधानसभा की भाग संख्या 222 में मतदान स्थल भौतिक भवन डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पड़ने वाले लगभग 150 मतदाताओं के फॉर्म 6 के माध्यम से बीएलओ गीता को जमा कराया गया था अंतिम सूची प्रकाशित होने पर सभी 150 नाम मतदाता सूची में नहीं थे ।

  इसकी शिकायत एसडीएम सदर महोदय से भी किया गया लेकिन कोई सही जवाब न मिलने पर प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी से मिलकर सभी साक्ष्य के साथ शिकायत दर्ज करायी, भाग सख्या 8 में एक ही नाम के व्यक्ति का दो जगह नाम मतदाता सूची में है। इसकी शिकायत भी दर्ज करायी। जिला अधिकारी ने आश्वस्त किया कि इसकी जांच कराई जाएगी और अगर कोई गडबड़ी पायी गयी तो कार्यवाही होगी।

  प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से महानगर के अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम प्रदेश सचिव राम अचल यादव , उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, राकेश पांडे, संजय सिंह,मंसूर इलाही एडवोकेट, अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी एडवोकेट,वीरेंद्र गौतम, राम प्रकाश यादव, अपर्णा जायसवाल,अजय यादव आदि लोग मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0