पीएम मोदी जी के तारीफ में मार्क्सवादी नेता विजयन ,केरल को मिली बड़ी विकास परियोजनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने खुलकर तारीफ की,तिरुवनंतपुरम में रेल, पीएम स्वनिधि, डाकघर और तकनीकी परियोजनाओं का उद्घाटन,
तिरुवनंतपुरम, अचल वार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिण भारत दौरे के तहत शुक्रवार को केरल पहुंचने पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। तिरुवनंतपुरम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विजयन ने खुले मंच से प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की और इसे केरल के लिए “खुशी और संतोष का यादगार पल” बताया।
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान राज्य में कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा केरल के विकास को नई गति देगा और केंद्र–राज्य सहयोग को और मजबूत करेगा।
विकास परियोजनाओं से केरल को मिलेगा बड़ा लाभ
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने,सीएसआईआर-एनआईआईएसटी इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप हब की आधारशिला रखी।नए पूजप्पुरा मुख्य डाकघर भवन का उद्घाटन किया
पीएम स्वनिधि योजना के तहत एक लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को लाभ पहुंचाने वाली योजना की शुरुआत की,इस मौके पर योजना के लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड और ऋण चेक भी वितरित किए गए।
रेल कनेक्टिविटी को मिली मजबूती
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और एक त्रिशूर–गुरुवायूर पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि ये नई रेल सेवाएं केरल ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के साथ क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती देंगी।
उन्होंने कहा,“यह राज्य सरकार के लिए संतोष का पल है, क्योंकि इन परियोजनाओं के लिए हम लंबे समय से केंद्र सरकार से मंजूरी की मांग कर रहे थे।”
प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री विजयन ने इन परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी केंद्र सरकार केरल की वास्तविक जरूरतों पर इसी तरह ध्यान देती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी इन सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा कराएंगे।
एयरपोर्ट पर भी किया स्वागत
इससे पहले तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और इसे केरल के लिए “संतोष का एक यादगार अवसर” बताया।
पहले भी कर चुके हैं तारीफ
गौरतलब है कि वर्ष 2016 में भी मुख्यमंत्री विजयन प्रधानमंत्री मोदी की खुलकर तारीफ कर चुके हैं। उस समय उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी केरल के विकास कार्यों में पूरा सहयोग करते हैं। राजनीतिक तौर पर यह एक दुर्लभ दृश्य माना जाता है, जब मार्क्सवादी नेता खुले मंच से प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हैं।
पीएम मोदी ने दी कई और सौगातें
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरे के दौरान श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में अत्याधुनिक रेडियो सर्जरी केंद्र की आधारशिला रखी। पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया, जो यूपीआई से जुड़ी ब्याज-मुक्त रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा है
इन परियोजनाओं को केरल के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0