अम्बेडकर नगर : लेखपालों ने समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
अम्बेडकर नगर, अचल वार्ता। जिले के लेखपालों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज तहसील प्रशासन को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए तहसील समाधान दिवस प्रभारी तथा उपजिलाधिकारी को दिया गया।
लेखपालों ने ज्ञापन में बताया कि पिछले कई वर्षों से पदोन्नति, वेतनमान उन्नयन, स्टेशनेरी भत्ता वृद्धि, वाहन भत्ता, यात्रा भत्ता, पुराने पेंशन का लाभ, अनुकम्पा स्थानांतरण जैसी प्रमुख मांगें लंबित हैं। उनका कहना है कि बढ़ते कार्यभार और जिम्मेदारियों के बावजूद विभाग द्वारा अब तक किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
लेखपालों ने कहा कि शासनादेशों और समिति की सिफारिशों के बावजूद वेतनमान व भत्तों में संशोधन नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0