जौनपुर : धर्मापुर में सचिवों का तीसरे दिन भी सत्याग्रह आंदोलन जारी

Dec 3, 2025 - 22:10
Jan 18, 2026 - 10:46
 0  2
जौनपुर : धर्मापुर में सचिवों का तीसरे दिन भी सत्याग्रह आंदोलन जारी

सचिव कर रहे हैं आनलाइन अटेंडेंस का विरोध....

गौराबादशाहपुर, जौनपुर, अचल वार्ता। विकास खण्ड धर्मापुर में सचिवों का तीसरे दिन बुधवार को भी शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा। सभी सचिव काली पट्टी बांधकर आनलाइन अटेंडेंस का सामुहिक रूप से विरोध कर रहे हैं। संगठन के जिला मंत्री रामकृष्ण पाल ने बताया कि यह सत्याग्रह चार दिसंबर तक जारी रहेगा।

 उन्होंने बताया कि हम सभी नानटेक्निकल 12वीं पास योग्यता के कर्मचारी है। सरकार हमसे बिना संसाधन दिये रोबोट की भातिं कार्य लेना चाहती है। 200 रूपये साइकिल भत्ता देकर महीने भर ग्राम पंचायत से विकास खण्ड, विकास खण्ड से जिला मुख्यालय पर मीटिंग के लिए बुलाया जाता है। जिसके लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाता है। बिना मोबाइल और डाटा दिये सभी कार्य हमारे व्यक्तिगत मोबाइल से लिए जाते है। अक्सर जूम मीटिंग असमय की जाती है। अन्य विभाग के कार्य हमसे दबाव देकर कार्य कराया जाता है। अनुशासनात्मक कार्यवाही भी कर दी जाती है। हमारे ही कार्यों को शासन अपनी उपलब्धि बता कर प्रचारित करता है। हमारे ही पर अविश्वास करता है। इस दोहरे रवैया का हम सभी विरोध करते हैं। 

 इस मौके पर अरविंद कुमार यादव, अरविंद चौहान, मनीष चंद, श्रुति गुप्ता, राजेश यादव, स्वतंत्र चौरसिया, स्वतंत्र मौर्या, अखिलेश कुमार, विपिन राय समस्त सचिव उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0