होली पर विशेष: रंगीलें त्यौहार का जश्न मनाएं
होली पर विशेष
रंगीलें त्यौहार का जश्न मनाएं
होली के 'मौसम' में करों रंगों की बात,
भाई कीचड़ मत फेंकना रंगों के साथ।
बहाना तुम 'प्रेम रस' कोई न कहे बस,
अपन तो खेलेंगे चाहे फोड़ो फुग्गे दस।
हरे, पीले, नीले, गुलाबी, नारंगी व लाल,
रंग दो यारों गोरियों के लाल-लाल गाल।
'खिलने' भी दो 'मुरझाए' हुए चेहरों को,
सुबह शाम ताकती पानी की लहरों को।
आ जाओ दुश्मनों को रंग यूं खूब लगाए,
प्रेम बरसाकर आपस में मतभेद मिटाए।
इन रंगों की दुनिया में मिलकर खो जाए,
इस 'रंगीलें त्यौहार' का खूब जश्न मनाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0