अयोध्या : पांच सितारा होटल को मिलेगा फोरलेन कनेक्शन, निर्माण कार्य शुरू
अयोध्या,अचल वार्ता। में एनएच-27 लखनऊ हाईवे से बनवीरपुर को जोड़ने वाले ग्रामीण मार्ग का फोरलेन निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
सआदतगंज बाईपास से आगे राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के पास बन रहे निर्माणाधीन पांच सितारा होटल तक बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए करीब 700 मीटर लंबा फोरलेन तैयार किया जा रहा है।
होटल के लिए पहले ही लखनऊ हाईवे पर चार अंडरपास बनाए जा चुके हैं। पहले चरण में सड़क का निर्माण बनवीरपुर रेलवे क्रॉसिंग तक होगा,
जबकि दूसरे चरण में इसे जगदीशपुर वाया गोपालपुर तक रिंग रोड से जोड़ा जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की देखरेख में हो रहे इस प्रोजेक्ट से भविष्य में लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, अंबेडकरनगर और गोरखपुर हाईवे तक शहर के बाहर-बाहर सुगम आवागमन संभव होगा।
अयोध्या में तेजी से बदल रही इंफ्रास्ट्रक्चर की तस्वीर, होटल और पर्यटन सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0