पीलीभीत: अमरिया क्षेत्र के स्कूलों में धूमधाम से आयोजित हुआ विदाई समारोह, सीनियर्स को दी गई भावभीनी विदाई
पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र के स्कूलों में विदाई समारोह व वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई।
अमरिया/पीलीभीत, अचल वार्ता। अमरिया विकास क्षेत्र में स्थित विभिन्न विद्यालयों में गुरुवार को विदाई समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर जूनियर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सीनियर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी।
एम.एस. शर्मा जूनियर हाईस्कूल में रंगारंग कार्यक्रम
करगैना करगैनी स्थित एम.एस. शर्मा जूनियर हाईस्कूल में आयोजित समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक मोहन स्वरूप शर्मा एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में करन, आकाश, अभिषेक, रहनुमा, मरियम, फबेहा, मदिहा, अंजू, सोनी, प्रीति सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया।
उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि नेवांश शर्मा, ललित मोहन, बाबू राम, रामचंद्र, महेंद्र पाल एवं रामचरन लाल द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्या फारिया नाज, फिजा परवीन, गीता शर्मा, योगेश शर्मा, रेशमवती, दीक्षा शर्मा, वर्षा गंगवार, राममूर्ति, दिनेश कुमार, अखलेश कुमार, राजकुमार, तेजपाल एवं शुभांश शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
अन्य विद्यालयों में भी हुआ विदाई समारोह
इसके अतिरिक्त नैशनल इंटर कॉलेज सरैदा पट्टी एवं जी.एफ. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी विदाई समारोह आयोजित किया गया।
नैशनल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ख्याली राम तथा जी.एफ. विद्यालय में प्रबंधक अजीम मोहम्मद ताहिर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नन्द किशोर, वेदपाल, ओमप्रकाश, कय्यूम, प्रदीप कुमार, जितेन्द्र, सियाराम, निधि, सैजीना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- शैलेन्द्र शर्मा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0