पीलीभीत: सीआरपीएफ में चयनित पूर्व छात्रों का स्कूल में सम्मान
कलीनगर/पीलीभीत, अचल वार्ता। कलीनगर में स्थित आदर्श शिक्षा निकेतन में शुक्रवार को विद्यालय के पूर्व छात्र विशाल कुशवाहा और पवन कुमार के सीआरपीएफ में चयनित होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों चयनित युवाओं का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विशाल कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा अपना बहुमूल्य समय मोबाइल फोन में व्यर्थ न गंवाएं, बल्कि लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और मेहनत करें। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए समय का सदुपयोग और अनुशासन अत्यंत आवश्यक है।
विद्यालय के संचालक एवं व्यवस्थापक ने भी सभी छात्र-छात्राओं को चयनित युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने दोनों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0