अयोध्या में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्न, उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
अचल वार्ता,अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त उद्योग सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। उद्यमी संगठनों की ओर से IIA अध्यक्ष सुमित जायसवाल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री संजीव गोयल एवं अन्य उद्यमी शामिल हुए।
बैठक में गद्दोपुर औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव और नगर निगम द्वारा साफ-सफाई न कराए जाने की समस्या पर उद्यमी श्री शंकर लाल जायसवाल ने आपत्ति दर्ज की। इस पर अध्यक्ष ने नगर निगम को औद्योगिक क्षेत्र में डस्टबिन लगवाने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उद्योगों से संबंधित अन्य समस्याओं जैसे विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग नक्शे बनाने की जटिलता और बीमा अस्पताल में उद्यमियों के कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
उद्यमियों द्वारा उठाई गई अन्य समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उद्योगों के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0