सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम -सोनिया जायसवाल

Apr 11, 2026 - 16:54
Apr 11, 2026 - 18:49
 0  2
सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम -सोनिया जायसवाल

कुशीनगर , अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही कस्बा स्थित स्व0आर पी शाही मेमोरियल लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार कों विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ।विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों कों मंत्र मुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनिया जायसवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल रहे।विद्यालय के प्रबंधक रणबीर प्रताप शाही ने अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया।इस वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान की अध्यक्षता सेवानिवृत प्रवक्ता प्रहलाद केसरी ने किया। वार्षिकोंत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत सर्वोच्च फूटबाल विजेता सरेया वर्मा,प्रदीप सोनी,लेखन में अरविंद यादव, विनोद यादव,खुशी केशरी,एवं स्कूल टापर अंजली मद्धेशिया,को सर्वोच्च पदक से सम्मानित किया गया।इसी क्रम मे सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले प्रत्येक कक्षाओ के क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय रैंक हासिल करने वाले छात्र - छात्राओं कों स्मृति चिन्ह व मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।इनमें आठवीं (अ)रुद्र रौनियार,श्रेया तिवारी,अंश राज तिवारी,आठवीं (ब)की अनुष्का मिश्रा,गुड़िया पाण्डेय,अमृत कुमार,सातवीं (अ)जानवी वर्मा,अरविंद कुमार, अंकित सोनी,सातवीं (ब) की वैष्णवी तिवारी,कुमारी पलक,गौरव जायसवाल,छठवीं (अ)गरिमा जायसवाल,अनु जायसवाल,खुशी केशरी,छठवीं (ब) की दिपशिखा, अनन्या जायसवाल,लव पाण्डेय, पांचवी (अ) आंशिक कुमारी,सोनम गुप्ता, अनमोल जायसवाल,पांचवीं (ब)अंजली कुमारी,खुशनुमा प्रविन, सिद्धांत वर्मा,चौथी (अ)के फरहान राजा,अंकिता कुशवाहा,प्रियांशु मिश्रा,चौथी (ब)सौरभ कुमार, मुकुन्दं वर्मा,दिपिका गुप्ता,तीसरी (अ) के अनुराग मिश्रा,आर्यन सोनी,कान्हा चौरसिया,तिसरी (ब) अराध्या जायसवाल,अमृत जायसवाल,तनिष्का गुप्ता, दूसरी(अ) के सरूप्रियाआरूष तिवारी,खुशी वर्मा,दुसरी (ब) अयाशी यादव,उन्नति गुप्ता,शौर्य तिवारी,रूद्रा,प्रथम (अ)अमनदिप कुमार,आरोही राय,अराध्या सोनी,प्रथम (ब)के अमृता जायसवाल, दिव्यांशिका वर्मा,अर्यांशी सिंह,को प्रमाण-पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया गया । प्रतिभा सम्मान समारोह कों सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष श्रीमती सोनिया जायसवाल ने कहा कि अधिगम के लिए शिक्षण संस्था,प्रबंधन समिति व अध्यापकों की भूमिका अहम है।माध्यमिक शिक्षा भविष्य के सशक्त भारत का प्रतिबिम्ब है।आधुनिक काल में संस्कार,अनुशासन व ज्ञान के लिए छात्र - छात्राओं के लिए प्रेरित करने में शिक्षण संस्था व अध्यापकों की भूमिका अहम है। प्रतिभा सम्मान के माध्यम सें पीछे की पंक्ति में बैठने वाले विद्यार्थियों की जिज्ञासा जगाने में अहम भूमिका है।सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम सें बच्चों के व्यक्तित्व के उच्चतम शिखर पर प्रदर्शित करने का अवसर है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल,व्यापारी नेता विजय कुमार देवड़ा,मायाशंकर निर्गुणायत, सभासद पप्पू जायसवाल,वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर सिंह सूर्यवंशीं,ज्ञानेश्वर शर्मा,राजेश्वर द्विवेदी,प्रेम शंकर सिंह सूर्यवंशीं,मनोनीत सभासद एडवोकेट संजय गुप्ता,को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए अंग वस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रवन्धक रणबीर प्रताप शाही ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, अभिभावक व छात्र - छात्राएं ,आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0