जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बिलग्राम में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
हरदोई , अचल वार्ता। तहसील बिलग्राम में सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, न्यायोचित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के पात्र लाभार्थियों से जानकारी ली और जिन पात्र लोगों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा था, उनके प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए। स्थलीय जांच अथवा विभागीय समन्वय वाले मामलों में निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो।
समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जेबी शैडें, एसडीएम बिलग्राम, सीएमओ भावनाथ पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सवायजपुर में सीडीओ की अध्यक्षता में समाधान दिवस
तहसील सवायजपुर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। अधिकारियों ने जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायोचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0