लखीमपुर खीरी : एसएसपी ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
लखीमपुर खीरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित हुए।
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं भव्य वातावरण में मनाया गया ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कैम्प कार्यालय खीरी में ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई ।
इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को देश की एकता, अखण्डता एवं संविधान के प्रति निष्ठावान रहते हुए अपने कर्तव्यों का पूर्ण सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा इस अवसर पर समस्त पुलिस कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रभक्तों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के फलस्वरूप प्राप्त स्वतंत्रता हम सभी के लिए अमूल्य धरोहर है। राष्ट्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सेवा में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है कि वह पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन के विश्वास को और मजबूत बनाए तथा अपने आचरण एवं कार्यशैली से पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचा उठाएं ।
महोदया द्वारा अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं संघर्ष के कारण हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का अवसर प्राप्त हुआ है।
अतः हम सभी का दायित्व है कि देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तथा आमजन की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहें।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जनपद खीरी पुलिस में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
समारोह के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय खीरी में शाखा प्रभारियों द्वारा तथा जनपद के समस्त थानों/क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया । समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस की गरिमा एवं राष्ट्रीय भावना के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, विवेक तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पवन गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अमित राय, क्षेत्राधिकारी यातायात, अभिमन्यु त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक खीरी, पवन भाटी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, स्वर्ण पदक व रजत पदक से पुरस्कृत पुलिसकर्मियों का विवरण
1.निरीक्षक राजेश कुमार सिंह - अति उत्कृष्ट सेवा पदक
2.निरीक्षक अनिल कुमार सिंह - अति उत्कृष्ट सेवा पदक
3.निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा - सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
4.निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे - सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
5.उप निरीक्षक मोईनुल हक - अति उत्कृष्ट सेवा पदक
6.उप निरीक्षक मोईनुल हक - अति उत्कृष्ट सेवा पदक
7.उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह - सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
8.उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार वर्मा – पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा रजत पदक
9.उप निरीक्षक गुरुचरण दास पाण्डेय - अति उत्कृष्ट सेवा पदक
10.मुख्य आरक्षी होरी लाल - अति उत्कृष्ट सेवा पदक
11.मुख्य आरक्षी रामकृष्ण द्विवेदी - उत्कृष्ट सेवा पदक
12.मुख्य आरक्षी श्रीमती पूजा देवी (एलआईयू) - उत्कृष्ट सेवा पदक
13.मुख्य आरक्षी निषांक श्रीवास्तव - उत्कृष्ट सेवा पदक
14.मुख्य आरक्षी विनय वर्मा – स्वर्ण पदक
15.आरक्षी संदीप कुमार (आर्मोरर) – अति उत्कृष्ट सेवा पदक
16.आरक्षी सुनील कुमार (ड्राइवर) - उत्कृष्ट सेवा पदक
प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत पुलिसकर्मियों का विवरण
1.उ0नि0 वालेन्द्र कुमार मिश्र – पीआरओ पुलिस अधीक्षक खीरी
2.निरीक्षक महेश चन्द्र – प्रभारी मीडिया/सोशल मीडिया सेल जनपद खीरी मय टीम
3.उप नि0 ज्ञानेंद्र शर्मा – प्रभारी आईजीआरएस सेल मय टीम
4.प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर राजेश कुमार सिंह मय टीम
5.निरीक्षक राजेश सिंह प्रभारी मानीटरिंग सेल मय टीम
6.उ0नि0 जयप्रकाश यादव प्रभारी स्वाट टीम मय स्वाट/सर्विलांस टीम
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0